हजारीबाग
थाना प्रभारी ने रात्रि में, विधि व्यवस्था को लेकर बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया।
बाइक एवं फोर व्हीलर ड्रिंक एवं ड्राइव जांच की गई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बड़कागाँव पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशानुसार पुलिस की सख्त कार्यशैली और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है । बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने शुक्रवार रात को अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने के बाद दूसरे दिन शनिवार देर रात तकरीबन 1:00 बजे से लेकर सुबह 4:00 बजे तक क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर ड्रिंक एवं ड्राइव वाहन जांच एवं बड़कागांव बादम, बिश्रामपुर गांव में संचालित सभी बैंक ,एटीएम, पेट्रोल पंप संचालित स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अपराध पर नियंत्रण स्थापित करना है। जांच के दौरान दोपहिया वाहनों एंव चार पहिए वाहनों की सघन जांच की गई। डिकी, ड्राइविंग लाइसेंस ,वाहन बीमा ,प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई । संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि यह औचक निरीक्षण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे है। एंव असमाजिक तत्वों पर नजर रखने औचक निरिक्षण किया गया। मौके पर एस आई अभिषेक कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।



