ललितपुर

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सख्त सुरक्षा

डीएम-एसपी ने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच कर किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों पर चल रही सघन चेकिंग, अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था और तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुदृढ़ रखी जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी टीमों को सक्रिय रखा गया है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी समुचित तैनाती की गई है। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन व व्यवस्थित चेकिंग सुनिश्चित कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। जनपद पुलिस ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा करते हुए कहा है कि पूरी प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button