
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शहर के मुख्य चौराहे पर यात्री शेड के सामने फल विक्रेताओं ने ठेले लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे रामपुर-आंवला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्राधिकारी देवकीनंदन द्वारा नगर में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार चेतावनी दी जा रही है। हालांकि, इन चेतावनियों का कुछ लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है।यह अतिक्रमण नगर के सबसे व्यस्त रहने वाले रामपुर-आंवला मुख्य चौराहे पर है। फल विक्रेताओं के ठेलों के कारण रामपुर से आंवला की ओर मुड़ने वाले वाहनों को काफी दिक्कत होती है। जब यात्री इन विक्रेताओं से ठेले हटाने का अनुरोध करते हैं, तो वे उनसे झगड़े पर उतर आते हैं।

