बालाघाट
खैरलाँजी मे अवैध खनन पर अंकुश
खनिज विभाग ने कार्यवाही कर दो ट्रेक्टर ट्राली जप्त कर थाने भेजा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : खनिज विभाग ने आज खैरलांजी क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई सूचना प्राप्ती के बाद की गई।
विभाग को खैरलांजी में नदियों से रेत के अवैध खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुमार कुलस्ते और होमगार्ड सैनिक की टीम ने मौके पर दबिश दी।
खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल ने बताया कि खैरलांजी क्षेत्र के ग्राम साकड़ी में आकस्मिक जांच के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। इनमें ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 एए 4271 को नवेगांव निवासी वाहन चालक रिकेश बिरनवार और ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 50 एए 3467 को वाहन चालक राजकुमार लिल्हारे चला रहे थे। ये सभी अवैध रूप से रेत का खनन और परिवहन कर रहे थे।
जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को रामपायली थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में इन दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन, भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इन्होने कहा:-
जिले में रेत के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बसंत कुमार पाटिल
खनिज निरिक्षक


