अपना दल सोनेलाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : अपना दल सोनेलाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जी का जन्मदिवस लखनऊ मुख्यालय में पूरे उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेली जनपद से जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनुज कुमार गंगवार जी के नेतृत्व में जिला सचिव मनीष कुमार, जिला मीडिया सचिव तथा क्षेत्रीय मीडिया सचिव केशव मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पे राजाराम जी सहित उनके साथियों ने पार्टी मुख्यालय पे संगठन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की और दीदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसी क्रम में बरेली संगठन द्वारा भी जनपद की सभी विधानसभाओं में भी दीदी अनुप्रिया पटेल जी का जन्मदिन धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाई वितरित कर एवं जनसंपर्क के माध्यम से जन्मदिवस को जनउत्सव के रूप में मनाया।



