जालौन

गेहूं क्रय केन्द्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों से जानी समस्याएं

बारदाना कमी के बाद अब खरीद ने पकड़ी रफ्तार, अधिकारियों ने दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। मंगलवार को उप जिलाधिकारी ने पीसीएफ के एमडी के साथ मंडी परिसर स्थित गेहूं क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर खरीद से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ज्ञात हो कि 30 अप्रैल से गल्ला मंडी परिसर में विपणन शाखा एवं पीसीएफ द्वारा सरकारी गेहूं खरीद शुरू की गई थी। शुरुआती दिनों में पीसीएफ के पास बारदाना की कमी होने के कारण केवल विपणन शाखा द्वारा ही खरीद की जा रही थी, जिससे केन्द्र पर किसानों की लंबी कतारें लग गई थीं और उन्हें कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा था। हालांकि बाद में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर खरीद प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को पीसीएफ के एमडी चन्द्र भूषण एवं डिप्टी आरएमओ गोविन्द उपाध्याय के साथ एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों से उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद विपणन शाखा प्रभारी रूचिता तथा पीसीएफ केन्द्र प्रभारी धनीराम कुशवाहा को निर्देश दिए कि खरीद में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही तौल प्रक्रिया को क्रमवार (नंबर के अनुसार) कराने के निर्देश दिए गए, जिससे अव्यवस्था न फैले। निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव सतीश चंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button