बरेली

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के दृष्टिगत परसाखेड़ा स्थित वी०वी०पैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत परसाखेड़ा स्थित वी०वी०पैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव की गहनता से देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने वेयरहाउस में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की भी जांच की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button