
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जनपद की प्रतिभाशाली छात्रा आराध्या शुक्ला ने आईसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 98.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद और परिवार का नाम रोशन हुआ है। आराध्या शुक्ला, एसडीएस स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्रा हैं। वह अरविंद शुक्ला एवं नेहा शुक्ला की पुत्री हैं। आराध्या की इस सफलता पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता के बारे में बताते हुए आराध्या ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण करना है, जिसके लिए वह पूरी मेहनत और लगन से तैयारी करेंगी। आराध्या शुक्ला जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व.राकेश शुक्ला की भतीजी तथा जागेश शुक्ला एवं रविशंकर शुक्ला की भतीजी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।


