ललितपुर

तीसरे सिख गुरु श्रीगुरु अमरदासजी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में तीसरे सिख गुरुश्री गुरु अमरदासजी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु की शिक्षाओं का श्रवण किया। शुरुआत श्रीसहज पाठ साहिब की समाप्ति के साथ हुई, जिसकी सेवा सरदार सुरजीत सिंह खालसा एवं अवतार सिंह द्वारा संपन्न कराई गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन भी इन्हीं परिवारों द्वारा किया गया। मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दलजीत सिंह ने गुरबाणी कीर्तन एवं कथा के माध्यम से संगत को निहाल करते हुए गुरु अमरदासजी के जीवन और उनके उपदेशों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु अमरदासजी का जन्म मई 1479 में बसारके गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम तेज भान भल्ला और माता का नाम भक्त कौर था। उन्होंने सिख धर्म में सामाजिक सुधारों को बढ़ावा दिया और सती प्रथा का विरोध करते हुए विधवा विवाह तथा समानता के सिद्धांतों को प्रोत्साहित किया। ज्ञानी दलजीत सिंह ने कहा कि गुरु अमरदासजी ने लंगर परंपरा को सशक्त बनाया और आनंद साहिब जैसी महत्वपूर्ण बाणी की रचना की। उन्होंने सिख धर्म को संगठित स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाई और गुरु नानक देवजी एवं गुरु अंगद देवजी की शिक्षाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने बताया कि आगामी 18 जून को श्रीगुरु अर्जन देवजी का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 9 मई से गुरुद्वारा साहिब लक्ष्मीपुरा में 41 दिनों तक प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से श्रीसुखमणि साहिब के पाठ, गुरबाणी कीर्तन एवं कथा का आयोजन होगा। साथ ही प्रतिदिन चाय-नाश्ता और लंगर की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष डा.सुरेंद्र कौर वालिया, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह छतवाल, मंत्री मंजीत सिंह सलूजा सहित चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह, अवतार सिंह, सतनाम सिंह भाटिया, आनंद सिंह, गौरव सिंह, हरजीत सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा, गुणवीर सिंह, बिंदु कालरा, गोल्डी कौर, नीतू कौर, जसप्रीत कौर, जसविंदर कौर सलूजा, सरनजीत कौर सलूजा समेत अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सुरजीत सिंह सलूजा ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button