ललितपुर
प्रदेश में अपराध चरम पर, भाजपा का जाना तय : जिलाध्यक्ष
विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा ने बुलाई प्रेस वार्ता

भाजपा पर लगाया पूंजीपतियों के इशारे पर गरीबों को परेशान करने का आरोप
बरखेरा सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को सौंपे गए दो-दो लाख रुपए के चैक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिला कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता की। जिसमें जिले की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, साथ ही राज्यमंत्री पुत्र की कार से कुचलकर मृत हुए तीन युवकों के परिजनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजी गई दो-दो लाख सहायता राशि के चेक सौंपकर पीडि़त परिवार के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गई है। ललितपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में गरीबों पर अत्याचार किया जा रहा है, चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब तबके के लोगों के आशियानों को तोड़ा जा रहा हैं। फुटपाथी दुकानदारों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उनकी कच्ची दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर यह सरकार गरीबों को खत्म करने का पाप कर रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। लूट, हत्या, दुष्कर्म जैसी घटनाएं प्रतिदिन सामने आ रही है। आज हर व्यक्ति भाजपा के शोषण का शिकार है। आज स्मार्ट मीटर से आज हर कोई परेशान हैं। कभी भी बिजली काट दी जाती है। इसका सीधा असर हर व्यक्ति पर पड़ रहा है। कहा कि पीडीए में सभी का हित सुरक्षित है। आज सत्ता के मद में चूर भाजपाई केवल अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हैं। जिले में विकास कार्य ठप्प हैं। कमीशनखोरी के चलते गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। दुर्भाग्य है कि यहां सांसद, विधायक, राज्यमंत्री, नगरपालिका अध्यक्ष सहित सभी पदों पर भाजपा का कब्जा है, फिर भी ललितपुर पिछड़ता जा रहा है। भाजपा की नीति नियत में खोट है। मंहगाई चरम सीमा पर पहुंचा दी गई है। गैस, डीज़ल पेट्रोल सहित घरेलू वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। अब जनता ऐसी भाजपा की पूंजीपति सरकार को 2027 में धूल चटाने का काम करेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राष्ट्रीय अखिलेश यादव का संदेश है कि जो पीडि़त, शोषित वंचित हैं, वह पीडीए का हिस्सा है। हम आम आदमी की लगाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ रहे हैं। कहा कि हमारा रिकार्ड उठाकर देख लें, सपा सदैव जनता की आवाज उठाती आ रही है। तत्पश्चात पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा नारी शक्ति वंदन का झूठा ढोल पीट रही है। जबकि इन्हीं की सरकार में महिलाओं पर सर्वाधिक अत्याचार हो रहे हैं। अब जनता इनकी बातों में आने वाली नहीं है। यह सरकार जनता से जो वादे करती है, उन पर वह खरी नहीं उतर पा रही है। अभी हाल ही में जिले के एक गांव में छह साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना हुई, वह निंदनीय है, लगता है कि अपराधियों को कानून का डर नहीं रहा है। उन्होंने आगे कहा कि 2027 में जनपद की दोनों सीटों पर सपा जीतेगी और पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान व्यापार सभा के प्रदेश सचिव जितेन्द्र सिंह सलूजा, प्रदेश सचिव गीता मिश्रा, महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, वरिष्ठ सपा नेता शत्रुघ्न यादव, प्रदेश सचिव मेघनाथ खंगार, रा.स.अ.बा. अशोक अहिरवार, वरिष्ठ सपा नेता रामदास श्रोती, मोहन, अभिलाषा कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव जिजयावन, पूर्व महासचिव गिरधारी सिंह यादव, आशीष चौबे पुरानी बाखर, नगर अध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, जिला कोषाध्यक्ष रोहित राठौर, जिला सचिव शाकिर अली, विनोद रैकवार, करन पाल, महेन्द्र साहू, स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह यादव एड., संजय रजक, राहुल अहिरवार, बलराम अहिरवार, गोविन्द सिंह बानोनी, तिलक सिंह बानोली, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, मो अनवर खान, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, अरशद मंसूरी, जिला पंचायत सदस्य बांसी मंगल सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष परवेज पठान, जिला उपाध्यक्ष करन पटेल, जिला सचिव शाकिर अली, अरमान कुरैशी, आरिफ कुरैशी, मीडिया प्रभारी राममूर्ति तिवारी, संजीव ढिमोले, रामदास श्रोती, छात्रसभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, इंदरसिंह यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, राजेश झा, विद्याकांत मालवीय, नीलेश तिवारी, मूरत सिंह यादव, प्रमोद इमलिया, राजेश यादव, जय गुरुदेव, सोन सिंह यादव, रामप्रताप सिंह, करन पाल, विक्की रजक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश को ना-नुकुर करते नजर आये जिलाध्यक्ष
विगत दिनों जाखलौन रोड पर राज्यमंत्री पुत्र की फाच्र्यूनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया था। इस दुर्घटना में बरखेरा निवासी शिवेन्द्र, शंकर और अनुज यादव की मौत हो गयी थी। घटना को संज्ञान लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक युवाओं के परिजनों को लखनऊ बुलाकर 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में सपा से विधानसभा प्रत्याशी के रूप में 226 ललितपुर विधानसभा से ज्योति सिंह लोधी को प्रत्याशी के तौर पर कार्यकर्ताओं से जिताकर लाने की बात कही गयी। वहीं सोमवार को प्रेस वार्ता में ललितपुर से टिकिट फाइनल होने की बात को जिलाध्यक्ष नैपाल सिंह यादव ना-नुकुर करते नजर आये। उन्होंने टिकिट फाइनल होने सम्बन्धित कोई भी लिखित दस्तावेज उनके पास उपलब्ध न होने की बात कही।
दो दर्जन से अधिक लोगों ने ली सपा की सदस्यता
फुटपाथी दुकानदार ओमप्रकाश अहिरवार के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा की नीतियों से परेशान होकर सपा का दामन थामा है। बोले कि समाजवादी पार्टी गरीबों की सच्ची हितैषी पार्टी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर वह लोग सपा में शामिल हुए हैं।


