हजारीबाग
तापिन साउथ परियोजना में आरआर, कमेटी का बैठक आयोजित किया गया।
आरआर कमेटी सदस्यों ने नए परियोजना पदाधिकारी का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ चरही सीसीएल हजारीबाग एरिया के तापिन साउथ परियोजना कार्यालय में मंगलवार को आरआर कमेटी एवं परियोजना प्रंबधन के साथ एक बैठक आहूत किया गया।आरआर कमेटी सदस्यों ने परियोजना के नए परियोजना पदाधिकारी आरएन सिंह का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। साथ ही औपचारिक भेंट के साथ परियोजना पदाधिकारी ने रैयतों के साथ परिचय प्राप्त किया। बैठक में तापिन साउथ परियोजना सुचारू रूप से कैसे विस्तारीकरण किया जाए, विस्थापन, मुआवजा और भूमि के बदले नौकरी को लेकर विशेष विचार- विमर्श किया गया। रैयतों ने प्रबंधन के समक्ष अपनी मुख्य मांगे रखी। वहीं परियोजना पदाधिकारी आरएन सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए आश्वासन दिया कि रैयतों कि मूलभूत मांगो पर प्रबंधन सकारात्मक पहल कर रही है। बैठक में मुख्य रूप से परियोजना पदाधिकारी आरएन सिंह, मैनेजर रजनीश रंजन, नोडल अधिकारी विजय मेहता, पोर्जेक्ट इंजीनियर सिविल के सौरभ, ड्यूटी मैनेजर माइनिंग क्षितिज अग्रवाल, सर्वेयर नौशाद आलम, रैयत विस्थापित मोर्चा अध्यक्ष सह केन्द्रीय सदस्य रामकिशोर मुर्मू, संरक्षक लखीराम मांझी, जयराम मांझी, संजय मुर्मू, जगदीश मांझी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।



