बरेली

महिला डॉक्टर को नशा देकर जिम ट्रेनर ने किया दुष्कर्म

ब्लैकमेल कर वसूले लाखों

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली। सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित एक जिम में महिला डॉक्टर के साथ नशा देकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस क्षेत्र के मुख्य डाकघर के पास स्थित अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम में यह पूरी घटना सामने आई। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अकरम खान महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसकी वीडियो सीसीटीवी के जरिये रिकॉर्ड कर लेता था। बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर लगातार पैसे ऐंठे गए।जिम संचालक एवं ट्रेनर अकरम खान ने मई 2024 से डॉक्टर का लगातार यौन शोषण किया और इस दौरान बनाए गए वीडियो के आधार पर उन्हें धमकाकर लाखों रुपये वसूल लिए। हाल ही में आरोपी ने 10 लाख और फिर 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी थी, जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
आरोपियों की हरकतें
पीछा कर डराते थे आरोपी : जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अकरम के साथ उसका भाई आलम भी ब्लैकमेलिंग में शामिल था। दोनों आरोपी पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए उसका पीछा करते थे और उसके बच्चों की लोकेशन तक की जानकारी रखते थे, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में रही।
पुलिस की कार्रवाई
कड़ी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। सीओ सिटी आशुतोष शिवम का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए हैं और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button