शामली

इफको का निःशुल्क मृदा परीक्षण अभियान

किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली के ब्लॉक ऊन के ग्राम दथेडा में इफको द्वारा निःशुल्क मृदा परीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों को मिट्टी के नमूने लेने की सही विधि तथा मृदा परीक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि मृदा परीक्षण के माध्यम से खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी का पता लगाया जा सकता है, जिससे किसान आवश्यकतानुसार उर्वरकों का प्रयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में इफको के क्षेत्र प्रबंधक विवेक सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए नैनो उर्वरकों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, जबकि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता दोनों बनी रहती हैं।
धान की फसल के लिए उन्होंने नैनो डीएपी व जैविक कंसोर्टिया के घोल में पौधों का 25-30 मिनट तक जड़ उपचार करने की सलाह दी। वहीं गन्ने की पेड़ी में नैनो डीएपी व सागरिका के घोल का छिड़काव करने की जानकारी दी गई।
इफको के एसएफए शिवम शर्मा ने किसानों को जैविक कंसोर्टिया व सागरिका के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर एसएफए कपिल कुमार भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दथेडा समिति के चेयरमैन गौरव कुमार सहित करीब 50 प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर मृदा स्वास्थ्य और आधुनिक खेती तकनीकों की जानकारी प्राप्त की
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button