राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैराना, शामली के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (09 मई 2026) के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं अपर सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय) श्रीमती ऋतु नागर ने की। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अक्षयदीप यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षा विभाग, अग्निशमन विभाग, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, जीएसटी, सहकारी समिति एवं कर विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर दिया गया।
अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती ऋतु नागर ने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों को आपसी सहमति से निपटाने और लोक अदालत को सफल बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित वादों का अधिकतम संख्या में निस्तारण सुनिश्चित कर राष्ट्रीय लोक अदालत को प्रभावी एवं सफल बनाएं।
