नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ शंकर आशु हत्याकांड में फरार चल रहा था। पुलिस चेकिंग के दौरान उसने भागने का प्रयास किया और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से बाइक, अवैध तमंचा, खोखा व कारतूस बरामद किए हैं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिचय: मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी मोहित उर्फ शंकर।
