रामपुर शाहबाद

बालिकाओं को आत्मनिर्भर बना रहा बेस्ट माही इंस्टिट्यूट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। नगर के मोहल्ला हकीमान स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के निकट संचालित बेस्ट माही इंस्टिट्यूट केवल लड़कियों और महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र के रूप में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। संस्थान में कंप्यूटर, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी एवं सिलाई जैसी रोजगारपरक क्लासेस संचालित की जा रही हैं, जिससे छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। संस्थान के डायरेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में लड़कियों का शिक्षित और हुनरमंद होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ संस्थान में आधुनिक तकनीक और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को रोजगार योग्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई छात्राएं आर्थिक या पारिवारिक कारणों से बड़े शहरों में प्रशिक्षण लेने नहीं जा पातीं, ऐसे में बेस्ट माही इंस्टिट्यूट शाहबाद में ही उन्हें बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करा रहा है। यहां छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। क्षेत्र के लोगों ने भी संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र लड़कियों के लिए शिक्षा और रोजगार प्रशिक्षण का अच्छा माध्यम बन रहा है। कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ पार्लर, मेहंदी और सिलाई प्रशिक्षण से युवतियां अपने हुनर को निखारकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
कम समय में ही बेस्ट माही इंस्टिट्यूट क्षेत्र की बालिकाओं और महिलाओं के बीच भरोसेमंद प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button