गाजियाबाद
लोनी नगरपालिका में चैयरमैन ने किया विकास योजनाओं का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजीता धामा ने बुधवार को नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान कॉलोनीवासियों ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
रंजीता धामा ने बताया कि वार्ड-25 के परमानंद विहार में 35 लाख रुपये, वार्ड-7 की गोविंद टाउन कॉलोनी में करीब सवा करोड़ रुपये तथा वार्ड-19 के अमित विहार में लगभग 22 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स और आरसीसी नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को बेहतर सड़क और जल निकासी सुविधा मिल सके।रंजीता धामा ने कहा कि लोनी के हर वार्ड का विकास उनकी प्राथमिकता है और आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में सभासदों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।



