भरत पुर
श्री हरि के जयकारों से गूंजायमान हुआ भुसावर कस्बा
07 मई गुरुवार से शुरू हुआ श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य आयोजन

जीवित सर्पों की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज 07 मई गुरुवार से भक्ति और अध्यात्म की अविरल धारा कस्बे की फिजाओं में घुलने लगी है। जहां कस्बे के सुहारी सड़क मार्ग स्थित बादशाह की हौद मोक्षधाम में 07 मई गुरुवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शंखनाद भव्य मनमोहक आकर्षक सजीव झांकियो के साथ क्लश यात्रा निकालते हुए किया गया। इस आध्यात्मिक महोत्सव के संदर्भ में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कथा वाचक पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र ने बताया कि पितृ आह्वान में संकल्प लेने को लेकर समस्त कस्बेवासी और आयोजक श्री ठाकुर ठकुरानी एवं समस्त कस्बावासियो के सहयोग से कस्बे की सुहारी सड़क मार्ग स्थित बादशाह मोक्षधाम में 07 मई गुरुवार से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां इस कार्यक्रम का शुभारंभ 07 मई गुरुवार को सुबह 08 बजकर 15 से भव्य कलश यात्रा कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से निकालने के साथ शुरू हुआ। जहां बैण्ड बाजे और धार्मिक भजनों की गूंज के बीच यह कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों मातृशक्ति महिलाओं ने पारम्परिक रीति रिवाजों से वेशभूषा धारण कर सिर पर मंगल कलश धारण करते हुए शामिल हुई। वहीं राधा कृष्ण, शिव जी के त्रिशूल में जीवित सर्पों की झांकी के साथ दुर दराज से पधारे हुए सन्त श्री दीनबंधु जी महाराज आदि की मौजूदगी में श्री धाम वृन्दावन से पधारे विद्वान पण्डित शुभम,राज, धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व और समस्त कस्बे वासियों के सहयोग से हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के कानूनगो मौहल्ला, पुरानी अनाज मण्डी, मुख्य बाजार, सपाट, वस स्टैण्ड, हिन्डौन सड़क मार्ग, पोस्ट ऑफिस आदि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जो सम्पूर्ण क्षेत्र को भक्तिमय परिवेश में सराबोर कर दिया। जहां कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पधारे हुए सनातन धर्म प्रेमी, श्रद्धालुओं के लिए यह एक दुर्लभ अवसर प्राप्त हुआ जब सामुहिक रूप से धर्म ध्वजा फहराते हुए इस पावन कथा का आगाज ठाकुर जी को पुष्प वर्षा कर जलपान करवाकर स्वागत सम्मान के साथ किया गया। वहीं बादशाह की हौद मोक्षधाम में 07 मई गुरुवार से कथा व्यास पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को निहाल करते हुए पितृ आह्वान में संकल्प दिलाया गया। वहीं कथा का समय 07 मई गुरुवार से 14 मई गुरुवार तक प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से सायं 07 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का वाचन किया जाएगा। वहीं पितृ आह्वान में संकल्प हेतु श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की भव्यता का आयोजन इस बात से लगाया जा सकता है कि पहली बार पितृ आह्वान में संकल्प हेतु बादशाह मोक्षधाम में श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सुहारी सड़क मार्ग में किया जा रहा है जिसकी आकर्षक झांकियों के साथ कलश यात्रा कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से निकली जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक चौबंद नजर आया और असामाजिक तत्वों पर अपनी निगरानी बनाए रखी।


