झुंझुनू
चंवरा में सिलेंडर ब्लास्ट कांड में उजड़े घर को फिर से बसाया समाज सेवी भामाशाहों ने
महज तेरह दिन में दानवीरों ने किया कमाल पीड़ित परिवार को मुहैया करवाया रोटी कपड़ा और मकान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के मोरिंडा में किशोरपुरा सड़क पर गत महीने 18 अप्रैल को शंकर लाल मेघवाल के घर हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट कांड को आज 21 दिन हो गए हैं। अब तक सरकार और गैस इंश्योरेंस कंपनी की ओर से किसी प्रकार की कोई सहायता राशि नहीं दी गई है। पर इलाके के भामाशाह एवं सेवा भावी लोगों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए वो करिश्मा किया है जो काबिले तारीफ ही नहीं बल्कि एक अनूठा उदाहरण है जिसकी चर्चाएं चौपालों पर चल रही है।गौरतलब है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट त्रासदी की घटना में शंकर लाल मेघवाल की कोठी तहस नहस हो गई थी। घर में ही पालतू बकरियां और लाखों का घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया था। जिसके बाद गरीब पीड़ित परिवार के पास तन के वस्त्रों के अलावा कुछ भी नहीं बचा था। परिवार पूरी तरह उजड़ गया था। तीन दिन तक पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे भूखा प्यासा बैठा रहा किसी सरकारी महकमे के अधिकारी कर्मचारीयों ने इसकी सुध नहीं ली। इसके बाद 21 अप्रैल को इलाके के समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा अपनी टीम के साथ पीड़ित शंकर लाल के घर पहुंचे उन्होंने सेवा भावी लोगों को फोन कर इस उजड़े हुए परिवार को बसाने की सुध लेने की गुहार लगाई जिस पर दानवीर भामाशाह इस परिवार के लिए फरिश्ते के रूप में भगवान बनकर आए और आगे आकर अपनी मेहनत की कमाई में से इस परिवार की दिल खोलकर मदद की और आज देखते ही देखते शंकर लाल का उजड़ा हुआ परिवार वापस बस गया। गुरुवार को 19 दिन बाद शंकर लाल के घर भामाशाहों ओर दानवीरों को आमंत्रित किया गया। जहां पीड़ित शंकर लाल और उसके परिवार ने आगंतुक सेवा भावी लोगों का माला पहनाकर सम्मान किया। बहते खुशी के आंसुओं की सुमार के साथ भाव विभोर शंकर लाल ने कहा कि इन लोगों की वजह से हमारा परिवार बसा है। मेरे लिए यह लोग भगवान है। जिंदगी भर इनका ऋणी रहूंगा। गुरुवार को पीड़ित परिवार के सहायता अभियान का समापन किया गया। जिसमे पीड़ित परिवार को नए घर के रूप में दो मकान एक रसोई घर सुपुर्द की गई। 6 लाख के लगभग नगद राशि एक वर्ष तक का तमाम राशन रसोई का सामान गेहूं की बोरियां ओढ़ने बिछाने का सामान सहित कई जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई। *मुख्य रूप से इनका रहा योगदान*
चामुंडा माता मंदिर किशोरपुरा के महन्त तुरंत दास महाराज,मीन सेना प्रमुख सुरेश मीणा किशोरपुरा, शीशराम खटाणा,समाज सेवी रविंद्र सिंह पोंख,कारोबारी पंकज गुप्ता चंवरा,पप्पू पारिक गुढ़ा,चंवरा प्रशासक धर्मराज सैनी,किशोरपुरा प्रशासक मोहनलाल सैनी,सुरेंद्र कुमार बगड़िया,कन्हैयालाल सैनी ठेकेदार,कुलदीप भाटी तहसीलदार गुढ़ा, सरपंच प्रत्याशी राजवीर खटाणा,कथा वाचक गजराज सिंह शेखावत,भाजपा युवा नेता सुमेर लमोड़,युवा नेता आनन्द सिंघानिया,डा संदीप शर्मा किशोरपुरा,लीलाराम खटाना,मेघवाल समाज गुड़ा, मेघवंशीय समाज चेतना संस्थान झुंझुनूं, बाबुलाल मेघवाल मोरिंडा,बुद्धि प्रकाश सोनी चंवरा,सुनील कुमार चोपड़ा,चंवरा चौकी स्टाप,मोरिंडा पावर हाउस स्टाप,तहसीलदार झण्डू राम कुड़ी उदयपुरवाटी, चंवरा पटवारी ओम सिंह सैनी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय भैसलानी जोहड़ी स्टाप,सुखलाल गिरदावर, विक्रम दौराता, विक्रम सिंह शेखावत केड,विजेंद्र जितेन्द्र गोठवाल चंवरा,महेंद्र बड़सरा,श्रीराम महरानियां,जेपी महारानियां आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर सुरेश दौराता, राजेश खटाणा किशोरपुरा,महेंद्र सिंह शेखावत, रणजीत कुमावत, दिनेश महारानियां,महेश सैनी,कैलाश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।



