पुलिस अधीक्षक ने महेशपुर, पाकुड़िया थाना सहित विभिन्न चेकपोस्टों का किया औचक निरीक्षण
The Superintendent of Police conducted a surprise inspection of various checkposts including Maheshpur and Pakuria police stations.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुपदीप सिंह ने शुक्रवार को जिले के महेशपुर थाना, सोनारपाड़ा चेकपोस्ट, रद्दीपुर ओपी, कदमाडांगा चेकपोस्ट, पाकुड़िया थाना एवं राधानगर चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम एवं अभिलेखों के रखरखाव की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण क्रम में पुलिस अधीक्षक ने महेशपुर थाना, रद्दीपुर ओपी एवं पाकुड़िया थाना परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, भवन की स्थिति, सुरक्षा उपकरणों तथा सिरिस्ता अभिलेखों के संधारण का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित थाना एवं ओपी प्रभारियों को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण बनाए रखने तथा नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारपाड़ा चेकपोस्ट, रद्दीपुर ओपी क्षेत्र के कदमाडांगा चेकपोस्ट एवं पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राधानगर चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चेकपोस्ट से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहनों के माइनिंग चालान एवं अन्य आवश्यक कागजातों की सघन जांच करें। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनिजों का परिवहन चेकपोस्ट से नहीं होने दिया जाए। साथ ही अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया।



