मोदीनगर

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में और ज़्यादा बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार : के सी त्यागी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मोदीनगर रालोद में शामिल होने के बाद जनपद ग़ाज़ियाबाद में प्रथम बार आगमन पर पूर्व सांसद के सी त्यागी का यू पी गेट से लेकर मोदीनगर तक कई जगहों पर रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया । पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में रालोद मज़बूत होगा तो एनडीए मज़बूत होगा । उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा । रालोद कार्यकर्ताओं से कहा कि वो जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराए । उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह जी ने लोकदल का निर्माण ही किसानों, मज़दूरों व नौजवानों, दलितो की आवाज़ उठाने के लिए किया था । रालोद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत यू पी गेट , साहिबाबाद, मेरठ रोड रालोद कार्यालय, मोरटा , लैंड क्राफ्ट सोसायटी, असालत पुर , मुरादनगर, मोदीनगर सहित एक दर्जन स्थानों पर उनका स्वागत किया गया । इस दौरान उन्होंने रास्ते में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह जी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी , व शहीद आशा राम त्यागी जी कीं प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर रालोद के ज़िलाध्यक्ष राम पाल सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमर जीत सिंह बिडडी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय वीर सिंह एडवोकेट, सुरेन्द्र त्यागी , परदेश सचिव रण बीर दहिया, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ पूनम गर्ग क्षेत्रीय महामंत्री बिटटू ख़ंजर पुर, विनोद गौतम, अरुण दहिया एडवोकेट, अरुण कुमार भुललन, हिमांशु नागर, मनोज कुमार राठी, प्रदीप मुखिया, पपन मास्टर जी , देवेंद्र चेयरमैन पतला , अनिल त्यागी चेयरमैन निवाडी ,योगेश फफराना , नरेन्द्र जाटव, मनोज त्यागी, आलोक चौधरी, जयवीर नेहरा , अरुण कुमार शर्मा, अकरम खान, हाजी तौहिर, अनुज त्यागी, देवेंद्र प्रधान, जुनैद , बीर सिंह सलेमाबाद, सुमन चौधरी, राखी सिंधु, निहाल चंद जाटव , आकाश गौतम एडवोकेट, हरपाल सिंह एडवोकेट, जोनी जाटव, अमित जाटव , आदित्य गौतम एडवोकेट आदि शामिल रहे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button