रामपुर शाहबाद
बहुजन समाज पार्टी ने जताया भरोसा डॉक्टर बागेश कुमार बने विधानसभा प्रभारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम अनबा भोरकी में एक मीटिंग का आयोजन किया गया मीटिंग में ग्राम जागेश्वर निवासी डॉक्टर बागेश कुमार को बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा 38 मिलक विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई आपको बताते चलें की बहन कुमारी मायावती के आदेश अनुसार गांव चलो अभियान के तहत दो बूथों का गठन किया गया जिसमे मंडल कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार उर्फ रिंकू जी ने डॉक्टर बागेश कुमार को 38 मिलक विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी डॉक्टर बागेश कुमार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्य को निष्ठा पूर्वक निभाएंगे और उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में बूथों का गठन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित मंडल जॉन प्रभारी श्री गौरव चौधरी जी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारीओ से आह्वान किया कि हम जितनी मजबूती से बूथों का गठन कर लेंगे उतनी ही मजबूती से बहन कुमारी मायावती की सरकार हम बना पाएंगे नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉ बागेश कुमार ने भी अपने संबोधन में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को संबोधित किया और कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में बहन कुमारी मायावती को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का हमारा लक्ष्य है और हम इस लक्ष्य को पूरा करके रहेंगे इसी क्रम में मंडल जॉन प्रभारी और जिला अध्यक्ष ने भीम आर्मी छोड़कर आए सतपाल सिंह विधानसभा उपाध्यक्ष अजब सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई और इनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया इसी क्रम में सतपाल को विधानसभा महासचिव एवं डॉ सुनील कुमार को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं बूथ अध्यक्षों का गठन भी किया गया इस मौके पर वार्ड नंबर 26 से संभावित जिला पचायत प्रत्याशी मनजीत सिंह एवं मीडिया प्रभारी पंकज सिंह एवं भारी तादाद में बहुजन समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे



