झारखंड

झारखंड पर्यटन विभाग की ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन

Jharkhand Tourism Department successfully organised 'State Level Influencer Meet 2026'

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
Jharkhand पर्यटन विभाग द्वारा सोमवार को Hotel Paryatan Vihar में ‘राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट 2026’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यभर के 80 से अधिक प्रमुख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, विरासत एवं स्थानीय खानपान को डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Sudivya Kumar ने कहा कि झारखंड की असली पहचान, यहाँ की सादगी, संस्कृति और लोकजीवन को सबसे बेहतर तरीके से राज्य के अपने इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि झारखंड के युवा क्रिएटर्स राज्य के पर्यटन स्थलों पर कंटेंट निर्माण कर गर्व के साथ खुद को पर्यटन विभाग से जुड़ा हुआ महसूस करें। इससे राज्य की ब्रांडिंग मजबूत होगी और स्थानीय क्रिएटर्स को नई पहचान एवं अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया। यह पोर्टल राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्रदान करेगा। विभाग की इस पहल को डिजिटल क्रिएटर्स और पर्यटन विभाग के बीच मजबूत साझेदारी की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल:
Jharkhand Influencer Engagement Portal⁠?
कार्यक्रम में इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यटन प्रचार, डिजिटल स्टोरीटेलिंग, कंटेंट निर्माण तथा झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर विभागीय सचिव Mukesh Kumar, Jharkhand Tourism Development Corporation के प्रबंध निदेशक Prem Ranjan, महाप्रबंधक Rajeev Ranjan सहित विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button