गोड्डा
नाला सफाई अभियान को लेकर नगर परिषद पदाधिकारी हुए रेस, निकल रहा डंप कचरा
कारगिल चौक से बाला साव दुकान तक होगी सफाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
दो चरण में चलेगा चरणबद्ध साफ सफाई अभियान
गोड्डा। आगामी बरसात के मद्देनजर शहर के बड़े नाले के साफ सफाई कार्य जोर शौर से चालू हो गया है। नाला की सफाई कार्य को लेकर गोड्डा नगर परिषद पदाधिकारी रेस हो गए हैं। शहर के हृदयस्थली कारगिल चौक से नल के सफाई का कार्य अहले सुबह ही प्रारंभ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि केवल अपने कार्यालय में बैठकर निर्देश देकर साफ सफाई कार्य पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं। बल्कि मंगलवार को सुबह-सुबह नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल अपने सहकर्मियों के साथ तकरीबन 50 लेबर का जत्था लेकर कारगिल चौक पर पहुंच गए। तत्पश्चात कारगिल चौक के पूरब साइड के नाले के सफाई का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं सफाई कार्य स्थल पर घंटो खड़े रहकर उनके द्वारा बारीक से बारीक बातों को कर्मियों को बात कर अच्छे ढंग से नाले के साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बता दे की कारगिल चौक से नल का सफाई कार्य करीब 2 वर्षों से नहीं होने के कारण पूरी तरह से नाला भरा पड़ा हुआ है। सफाई होते ही नाले के किनारे कचरे का देर लग गया। उस स्थिति को भी देखते हुए सूखे कचरे को उठाने के लिए तुरंत कचरा उठाने वाला गाड़ी बुला कर कचरा को उठाया गया। नाला के गिला कचरा को उठाने के लिए सूखने के वक्त का इंतजार करना पड़ता है, उसके बाद उसे कचरे को भी कचरा वाहन से उठाया जाएगा।
20-25 दिन तक में ज्यादा सफाई करने का लक्ष्य
अभी मानसून आने में थोड़ा वक्त बाकी है। मगर मानसून के प्रवेश होने में ज्यादा देर नहीं है। इस वजह से युद्ध स्तर पर सफाई कार्य को लेकर फिलहाल 20 से 25 दिन में ज्यादा से ज्यादा नाले की सफाई दो चरणों में कराई जाने को लेकर कार्य जा रही है।
स्वच्छता पर्यवेक्षक सुमन निभा रहे अहम भूमिका
सुबह से ही नाला की सफाई कार्य में विशेष पदाधिकारी के साथ-साथ नगर परिषद के स्वच्छता पर्यवेक्षक सुमन कुमार की ओर से अहम भूमिका निभाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह से कार्य चालू होने के उपरांत दोपहर के 1:30 तक एसबीआई मुख्य ब्रांच के समीप के नाले तक की सफाई मुकम्मल कर दी गई है। साफ सफाई कार्य के दौरान नगर परिषद के दो-तीन जेई थे मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि 50 लेबर के अलावा एक बुलडोजर को भी सफाई कार्य के लिए रखा गया है। क्योंकि कुछ दुकानदारों द्वारा अपने-अपने दुकान के सामने डबल लेयर का ढलाई कर दिया गया है। जिसे तोड़ने में जेसीबी से मदद ली जा रही है।
क्या कहते हैं विशेष पदाधिकारी
नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि प्रथम चरण में कारगिल चौक से पानी टंकी तक पूर्वी क्षोर में सफाई कार्य चलेगा। इसके बाद दूसरे चरण में पश्चिमी क्षोर में कारगिल चौक से लेकर बाला साव के दुकान तक नल का साफ सफाई होगा। इसे कंटिन्यू किया जाएगा। इस सफाई कार्य में 40 से 50 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। हमलोग का प्रयास है कि बरसात के पूर्व शहर का जितना भी नाल है सभी का सफाई कार्य पूरा किया जा सके।




