गोड्डा

ईसीएल ऊर्जानगर में होमगार्ड जवानों का औचक निरीक्षण

ड्यूटी से गायब जवानों को लगी फटकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। ईसीएल ऊर्जानगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को होमगार्ड इंस्पेक्टर ध्रुव तिवारी ने निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात जवानों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जवानों की उपस्थिति, रहने की व्यवस्था तथा ड्यूटी के दौरान आने-जाने की सुविधा समेत अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि निर्धारित ड्यूटी स्थल पर कितने होमगार्ड जवान मौजूद हैं और कितने जवान अनुपस्थित हैं। उपस्थिति की जांच के दौरान अनुपस्थित पाए गए जवानों के प्रति इंस्पेक्टर ध्रुव तिवारी ने नाराजगी जताई और उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए ड्यूटी के प्रति गंभीर रहने का निर्देश दिया।ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होमगार्ड इंस्पेक्टर ध्रुव तिवारी ने जवानों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा ड्यूटी बेहद जिम्मेदारी वाला कार्य है। सभी जवान निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित रहने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा सकती है।उन्होंने जवानों की रहने की सुविधा, ड्यूटी के दौरान आने-जाने की व्यवस्था तथा कार्यस्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली। जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कोल माइंस क्षेत्र की सुरक्षा पर विशेष जोर ईसीएल क्षेत्र में कोल माइंस एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा को लेकर होमगार्ड जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी को देखते हुए निरीक्षण के दौरान जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया।बताया गया कि होमगार्ड इंस्पेक्टर राजमल कोल माइंस क्षेत्र में ड्यूटी करते हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा जवानों में अनुशासन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।इंस्पेक्टर ध्रुव तिवारी के इस निरीक्षण से ड्यूटी में तैनात जवानों के बीच भी सतर्कता बढ़ी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और सभी जवानों को नियमों के अनुसार अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button