
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – एनएच 9 पर ढाबा संचालक की दबंगई।नॉनवेज बिरयानी ढाबा संचालक ने युवक के साथ की जमकर मारपीट । मामूली कहा सुनी के बाद ढाबा संचालक ने युवक को जमकर पीटा । घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।
जनपद हापुड के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के NH 9 पर अठसैनी के पास का मामला ।
जनपद हापुड़ के एनएच-9 पर नॉनवेज ढाबा संचालक ने मामूली बात पर दबंगई दिखाते हुए युवक को बुरी तरह पीटा , जिसकी सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है । मामूली बात-बात पर नॉनवेज बिरयानी परोसने वाले ढाबा संचालक ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। घटना हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एनएच-9 पर अठसैनी के पास की है।
जानकारी के अनुसार, युवक ढाबे पर बिरयानी खाने के लिए रुका था। इसी दौरान ढाबा संचालक से उसकी मामूली कहा-सुनी हो गई। गुस्साए ढाबा संचालक ने युवक को दबोच लिया और उसके साथ लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। युवक को उठाकर पटकते हुए बुरी तरह पीटा । मारपीट की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसकी फुटेज में साफ दिख रहा है कि ढाबा संचालक कैसे गुस्से में युवक पर हमला कर रहा है। युवक बचाव की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन अकेला होने के कारण वह ढाबा संचालक के गुस्से का शिकार बन गया । पीड़ित युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखते हुए मामले में संज्ञान लिया है। और पुलिस अब आरोपी ढाबा संचालक की तलाश कर रही है।




