बरेली

रेजीडेंसी गार्डन में जलभराव, सपा पदाधिकारी ने किया दौरा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के निर्देश पर सपा पदाधिकारियों ने जलभराव से घिरे रेजीडेंसी गार्डन का दौरा किया। कोषाध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष जितेंद्र मुंडे और सचिव अरविंदर सिंह बेदी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचकर कई परिवारों को सुरक्षित निकाला।
अशोक यादव ने कहा कि यह स्मार्ट सिटी नहीं, नगर निगम की नाकामी है। जितेंद्र मुंडे ने कहा कि नाले साफ न होना भ्रष्टाचार की आपदा है। अरविंदर बेदी ने पंप लगाकर पानी निकालने और मुआवजे की मांग की। डॉ. मोहित भारद्वाज ने बच्चों-बुजुर्गों को हो रही परेशानी बताई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button