बरेली

अयोध्या-काशी के बाद अब  बरेली के नाथ कॉरिडोर’ पर फोकस, शिवधामों को मिलेगी नई पहचान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। अयोध्या, काशी और मथुरा के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार की नजर बरेली की प्राचीन नाथ परंपरा पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में ‘नाथ कॉरिडोर’ परियोजना के तहत बरेली के 10 प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास कार्यों को तेजी दी गई है। करीब 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस योजना का उद्देश्य धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ स्पिरिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा देना है।
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में ‘नाथ कॉरिडोर’ परियोजना के तहत बरेली के 10 प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास कार्यों को तेजी दी गई है। करीब 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस योजना का उद्देश्य धार्मिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ स्पिरिचुअल टूरिज्म को बढ़ावा देना है।
प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार सरकार भगवान शिव और नाथ परंपरा से जुड़े प्राचीन स्थलों को एक सूत्र में पिरोकर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने में जुटी है। “विकास भी, विरासत भी” की थीम पर इन मंदिरों की पौराणिकता और आध्यात्मिक गरिमा को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। नाथ कॉरिडोर के तहत सदर कैंट स्थित श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर के विकास पर 7.74 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं जोगी नवादा स्थित वनखंडी नाथ मंदिर पर 5.82 करोड़, त्रिवटीनाथ मंदिर पर 6.55 करोड़ और तपेश्वर नाथ मंदिर पर 8.36 करोड़ रुपये की परियोजनाएं संचालित हैं। करीब 930 वर्ष पुराने अलखनाथ मंदिर के विकास पर 11.67 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button