हापुड़

जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व- गणना (Self Enumeration) हेतु नागरिकों से की अपील: जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ – हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि , सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि भारत की जनगणना 2027 का कार्य गतिमान है। जनगणना 2027 का कार्यक्रम मुख्यतः दो चरणों में सम्पादित होगा, जिसमें प्रथम चरण में दिनांक 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण (HLO) का कार्य तथा द्वितीय चरण दिनांक 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या की गणना का प्राविधान है।

जनगणना 2027 के अंतर्गत इस बार नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा प्रदान की जा रही है। उक्त स्व-गणना की अवधि 07 मई, 2026 से 21 मई, 2026 के मध्य सम्पादित की जानी है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों का विवरण सुरक्षित एवं सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं। वे इस आधुनिक सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे जनगणना कार्य को पारदर्शी, त्वरित एवं सटीक बनाया जा सके। स्व-गणना हेतु नागरिक निर्धारित पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं तथा अपने परिवार की समस्त जानकारी निर्धारित प्रारूप में भर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान आवश्यक निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा, जिससे डेटा की शुद्धता सुनिश्चित की जा सके।

जनपद के सभी नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी अवश्य दर्ज करें।

जनपद प्रशासन द्वारा जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता हेतु संबंधित अधिकारियों / कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए निकटतम जनगणना कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

अतः सभी नागरिकों व पत्रकार बन्धुओं से पुनः अनुरोध है कि वे जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग प्रदान करें एवं स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button