सपा नेता के घर को प्रशासन ने बुलडोजर से किया ध्वस्त…
तालाब में बने 42 मकानों को प्रशासन ने जारी कर रखे हैं नोटिस....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सपा जिला उपाध्यक्ष के मकान को प्रशासन ने किया ध्वस्त…
सपा नेता का आरोप – इलाहाबाद हाईकोर्ट के स्टे के बाद भी प्रशासन ने मेरा घर गिराया है…
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में सपा के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दकी के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाही की है । प्रशासन ने तालाब में बने 42 घरों को पूर्व में नोटिस दिया था । आज हापुड के एडीएम संदीप सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल को साथ लेकर सपा के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दकी के घर पर बुलडोजर कार्यवाही करते हुए अय्यूब के घर को ध्वस्त कर दिया गया ।
जबकि वहीं सपा नेता अय्यूब सिद्दकी ने हापुड प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन ने मुझे और गांव के 42 मोहल्लेवासियों को नोटिस दिया था जिसे लेकर मैने हाईकोर्ट में स्टे के लिए अपील की थी । हाईकोर्ट में आज तारीख थी जिसमें मुझे स्टे मिल गया है लेकिन उसके बाद भी प्रशासन जबरदस्ती मेरा घर तोड़ रहा है ।
यूपी के हापुड़ तहसील क्षेत्र के गांव अमीरपुर नगौला में आज प्रशासन का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है । गांव नगौला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के मकान को प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाही से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है । बताया जा रहा है कि सपा नेता अय्यूब सिद्दकी का मकान सरकारी तालाब की जमीन पर बना हुआ था । जिसको लेकर प्रशासन द्वारा कई बार नोटिस दिया गया था। आज बुधवार सुबह पुलिस प्रशासन की टीम गांव मे पहुंची। सपा नेता पर बुल्डोजर कार्यवाही को लेकर गांव भारी संख्या में भारी पुलिस बल तैनात किया गया । ड्रोन से लेकर पुलिसकर्मियों को छतो पर तैनात किया गया था । वही सपा नेता के आवास पर बुल्डोजर की कार्यवाही की सूचना मिलती ही सपा कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए । जहां बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया गया । बुल्डोजर एक्शन की कार्रवाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर के सामने जमीन पर बैठकर हंगामा शुरू कर दिया। जिस दौरान पुलिस की सपा कार्यकर्ताओं से जमकर नोंक-झोंक तक हुई। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर मौके से हटाया और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी । इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर को प्रशासन ने गढ़ कोतवाली में हिरासत में लेकर नज़रबंद कर दिया ।
वहीं बुलडोजर एक्शन के दौरान एडीएम, एएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा ।
हापुड़ के एडीएम संदीप कुमार सिंह ने बताया कि , सपा नेता का घर तालाब में बना है जो कि अवैध अतिक्रमण एवं निर्माण है । इसलिए बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है ।





