सनातनी त्योहार,वट सावित्री व्रत को लेकर महिला शिक्षक शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । महिला शिक्षक संघ बरेली की जिलाध्यक्ष राखी सक्सेना के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी को सनातन धर्म के पावन पर्व “वट सावित्री व्रत”के लिए एक दिन का विशेष अवकाश (महिला अवकाश) घोषित किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा,
ज्ञापन में मांग की , 16 मई 2026 को विभिन्न जनपदों में मनाए जाने वाले सनातन धर्म के पावन पर्व “वट सावित्री व्रत” को धूम धाम से मनाने के लिए महिला शिक्षकों एवं कार्मिकों को उक्त दिवस का विशेष अवकाश घोषित किया जाए, जिससे वे श्रद्धापूर्वक सावित्री व्रत एवं पूजा-अर्चना संपन्न कर सकें।
संघ ने दिव्यांग, अस्वस्थ या गंभीर बीमारियों से ग्रस्त शिक्षिकाएं, गर्भवती शिक्षिकाएं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने तथा समायोजन में महिला शिक्षिकाओं से विकल्प लेने की अपील की गयी। ज्ञापन देने वालों में जिलामंत्री संगीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपाली सक्सेना, मोना सिंह, शैली कपूर आदि पदाधिकारी मौजूद रहीं।


