बरेली

मोटापा एवं लीवर रोग जागरूकता शिविर में , 200 मरीजों ने लिया लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : Sai Sukhda Hospital मैं आयोजित विशेष Obesity Clinic एवं Free FibroScan Camp में आज लगभग 200 मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। शिविर में मोटापा, फैटी लीवर, डायबिटीज एवं हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को बताया कि “मोटापा एक बीमारी है, इसका इलाज संभव है।” डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते सही जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श  द्वारा मोटापे और उससे जुड़ी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
शिविर के दौरान मरीजों को मोटापे के दुष्प्रभाव, फैटी लीवर की समस्या, लाइफस्टाइल मैनेजमेंट तथा वजन कम करने के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मरीजों को निःशुल्क FibroScan, HBA1C एवं Lipid Profile जांच सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि Sai Sukhda Hospital में विशेष Obesity Clinic प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस क्लिनिक में मरीजों को वजन कम करने, उचित खानपान एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।
कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा डॉ. शरद अग्रवाल, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. ऋषि अग्रवाल, डॉ. तरु गुप्ता, डॉ. सीताराम, डॉ. सुरेश कुमार मित्तल, डॉ. शम्मी  पुरवार, डॉ. मिति गुप्ता, डॉ. सुमित खंडेलवाल , डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. आयुष सिंह, डॉ. विपुल सिद्धार्थ, डॉ. सुषमा रानी, डॉ. शिवम मिश्रा, डॉ. भूप किशोर पाठक, डॉ. शशांक मिश्रा, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल  एवं डॉ. सतगुरु सिंह ने सहभागिता कर मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button