मथुरा
सिपाही निकला तस्कर
20 किलो गांजे के साथ पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार, नकदी-बाइक बरामद; एसएसपी ने किया निलंबित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के थाना महावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में एक डायल 112 में तैनात पुलिसकर्मी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस टीम ने मंगलवार रात करीब 11:38 बजे रुद्र रिसोर्ट के पास पूठा चौराहे से लगभग 100 मीटर दूर महावन-बलदेव रोड पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से गांव पचावर निवासी पुष्पेंद्र तथा इटावा के थाना वेदपुरा के गांव नगला दीप निवासी और मथुरा में डायल 112 पर तैनात कांस्टेबल अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 20 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा मोटरसाइकिल और एक बैग से 2 लाख रुपये भी मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना महावन में पएनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है।



