
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
हापुड़ – बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे NH 9 पर बाइक में लगी आग की चपेट में आने से युवक जिंदा जला । बुरी तरह झुलसे युवक की हुई मौत । घटना पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू लेकिन बाइक राख हुई ।
बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि , बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार जा रही बाइक UP 13 AK 1328 में अचानक आग लग गई जिससे बाइक सवार युवक अजीत पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम भोगपुरा रहरा जनपद अमरोहा आग की चपेट में आ गया । अजीत अपनी बाइक से अमरोहा की तरफ से हापुड़ की तरफ आ रहा था । अचानक बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे NH 9 बागड़पुर फ्लाईओवर के ऊपर अजीत की बाइक में आग लग गई । तेजी से आग फैलने से बाइक सवार अजीत गंभीर रूप से झुलस गया जिसे उपचार हेतु एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाते समय उसकी मृत्यु हो गई है । फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पा लिया गया है । हाइवे पर यातायात को बहाल करा दिया गया है ।




