
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। खैरथल की पुरानी अनाज मंडी स्थित एचएलबी-24 क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश द्वारा रविवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों से जनगणना सर्वे की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्य को पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि सर्वे के दौरान क्षेत्र के प्रत्येक मकान की गणना सुनिश्चित की जाए ताकि कोई भी मकान छूटने न पाए। उन्होंने प्रगणकों को प्रशिक्षण में बताए गए सभी नियमों एवं मानकों का पालन करते हुए मकानों की नंबरिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि किसी भी मकान की दोबारा गणना नहीं की जाए, जिससे सर्वे का डाटा पूरी तरह सटीक एवं विश्वसनीय बन सके। जिला कलेक्टर ने जनगणना कार्य को महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताते हुए सभी प्रगणकों को जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान नगरपरिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, मोतीलाल वर्मा जेईएन भी मौजूद रहे।



