भरत पुर

क्षतिग्रस्त सडक हादसों को न्यौता देती नजर आ रही है

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

भुसावर- कस्बा भुसावर के छौंकरवाडा सडक मार्ग पर विद्यापीठ कॉलोनी के पास जगह जगह से क्षतिग्रस्त सडक हादसों को न्यौता देती नजर आ रही है। लोगों ने बताया कि स्टेट मेगा हाइवे 45 छौंकरवाडा सडक मार्ग का निर्माण करने वाली आरएसआरडीसी कम्पनी द्वारा टोल वसूलने का काम को बखूवी किया जा रहा है लेकिन जगह जगह से क्षतिग्रस्त सडक मार्ग इन टोल वूसल कम्पनी को नही दिखाई दे रही है और इस क्षतिग्रस्त सडक का आए दिन वाहन चालक और राहगीर शिकार बन रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि विद्यापीठ कॉलोनी के पास क्षतिग्रस्त सडक पर पिछले कुछ दिनों में आधा दर्जन से अधिक वाहन चालक एवं राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जिसके बाद भी प्रशासन द्वारा इस क्षतिग्रस्त सडक को सही नही किया गया है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button