खैरथल

20 मई को मुण्डावर में बंद रहेगे मेडिकल स्टोर 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

खैरथल-तिजारा। ऑनलाइन दवा बिक्री (ई-फार्मेसी) और भारी छूट के विरोध में 20 मई को मुण्डावर में मेडिकल स्टोर बंद रहेगे

 यह हड़ताल ‘ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स’ (AIOCD) द्वारा बुलाई गई है, मुंडावर कैमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष तनवानी ने बताया कि राजस्थान कैमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को मुंडावर में सभी मेडिकल दुकानें बंद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि AIOCD एवं राजस्थान कैमिस्ट एसोसिएशन द्वारा ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री तथा नकली दवाइयों के निर्माण के विरोध में यह बंद आयोजित किया जा रहा है।
मनीष तनवानी ने बताया कि बंद के दौरान मुंडावर क्षेत्र में कोई भी कैमिस्ट अपनी दुकान नहीं खोलेगा। उन्होंने सभी कैमिस्ट व्यापारियों से बंद को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने की अपील की है। वहीं महासचिव रामचरण गुप्ता ने भी सभी मेडिकल संचालकों से एकजुट होकर बंद में भाग लेने का आग्रह किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button