शामली
“नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान के तहत शामली में विशेष चेकिंग, ३५७ वाहनों के चालान
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
शामली। सड़क सुरक्षा को लेकर शामली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा “नो हेलमेट नो फ्यूल” अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने जनपदभर में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया।अभियान के दौरान शिव चौक, फव्वारा चौक, रोडवेज बस अड्डा, विजय चौक एवं बनत चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। दोपहिया वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि बिना हेलमेट ईंधन नहीं दिया जाएगा तथा हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा उपकरण है।
पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल ३५७ वाहनों के चालान किए गए, जिनमें २९९ चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने पर किए गए।शामली पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की है। साथ ही बताया गया कि “नो हेलमेट नो फ्यूल” सहित अन्य सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रवर्तनात्मक अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेंगे।