पाकुड़

उपासना मरांडी के प्रयास से अभुवा व मुर्गाडांगा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Upasana Marandi's efforts led to the installation of 25 KVA transformers in Abhuwa and Murgadanga, bringing great relief to the villagers.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयासों से पंचायत अभुवा के ग्राम अभुवा पहाड़िया टोला तथा पंचायत खांपुर के ग्राम मुर्गाडांगा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित किए गये। ट्रांसफार्मर स्थापना के बाद दोनों गांवों में नियमित एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से वे लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति बाधित रहने जैसी समस्याओं से परेशान थे, जिससे दैनिक जीवन के साथ-साथ खेती-बाड़ी और अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ट्रांसफार्मर लगने से अब बिजली की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। इस कार्य के लिए लोगों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यदि जनप्रतिनिधि इच्छाशक्ति के साथ कार्य करें तो क्षेत्र का विकास निश्चित रूप से संभव है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहेंगे तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button