बेतुल
बैतूल तहसीलदार द्वारा बेघर हुई महिला को दिलवाई जा रही है धमकी -दहशत में महिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। चोरी ऊपर से सीना जोरी,, कहावत को चरितार्थ करते नजर आ रही है प्रभारी तहसीलदार पूनम साहू। सदर बाजार क्षेत्र के भगत सिंह वार्ड में निवासरत उषा मोरे जिसे 30 वर्षीय पट्टे के तहत 260 वर्ग फीट भूमि आवंटित की गई थी। इस भूमि पर वह लंबे समय से मकान बनाकर निवास कर रही थी उक्त पीएम आवास में बना मकान को प्रभारी तहसीलदार पूनम साहू द्वारा बिना नोटिस या सूचना के तुड़वा दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित महिला द्वारा कलेक्टर एसपी सहित भोपाल के उच्चधिकारियों को की गई है। उक्त हुई शिकायत के बाद भी प्रभारी तहसीलदार पूनम साहू उषा मोरे को बेघर करने के बाद भी खामोश नहीं बैठ रही है तथा उषा मोरे के पास विभिन्न प्रशासनिक कर्मचारीयों के माध्यम से धमकी दी जा रही है कि तुम कलेक्टर साहब को बोल दो कि मेरा मकान अतिक्रमण में था जिसे तोड़ा गया है। यदि तुम ऐसा नहीं करोगी तो तुम्हारे पुत्र जो अपने परिवार के साथ तुमसे अलग होकर निवास करते हैं उनके मकान भी मैं तोड़ दूंगी। प्रभारी तहसीलदार द्वारा दिलवाई जा रही धमकी से पीड़ित महिला अत्यंत भयभीत है उसका कहना है कि यदि भविष्य में उसके या उसके पुत्रों के परिवार के साथ कोई भी अपनी घटना घटती है तो उसकी तमाम जवाबदारी तहसीलदार पूनम साहू की होगी।
पीड़ित महिला उषा बाई जो की भगत सिंह वार्ड में पानी की टंकी के पास रहती है। उसके मोहल्ले में बने अधिकांश मकान पट्टे में दर्शित भूमि से अधिक क्षेत्रफल पर बनाए गए हैं। लेकिन इन अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रशासन को चाहिए कि भगतसिंह वार्ड में तमाम पट्टा धारकों के मकानों की जांच कर उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाए जाए।



