हेमन्त सोरेन से AAI के कार्यपालक निदेशक की मुलाकात, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के नवाचारों के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित
AAI Executive Director meets Hemant Soren, invites him to inaugurate innovations at Birsa Munda Airport

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के निगमित मुख्यालय के कार्यपालक निदेशक श्री एस. एस. राजू ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर श्री राजू ने मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची परिसर में आयोजित होने वाले एक विशेष उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। यह समारोह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा सहित फीचर वॉल, उड़ान यात्री कैफे, अवसर काउंटर, किड्स जोन एवं फ्लाइब्रेरी जैसे नवीन यात्री सुविधाओं के लोकार्पण को लेकर आयोजित किया जाएगा। मुलाकात के दौरान बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची के निदेशक श्री विनोद कुमार तथा उप महाप्रबंधक श्री मनोज प्रसाद सिंह भी उपस्थित रहे। बताया गया कि प्रस्तावित सुविधाओं के शुरू होने से एयरपोर्ट पर यात्रियों को आधुनिक, आकर्षक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री को इस पहल की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया।



