कैराना
कैराना पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कैराना। थाना कैराना पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान और चोरी का सामान बेचकर प्राप्त नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 13 मई की रात ग्राम मलकपुर निवासी शकील पुत्र हाशिम के घर में चोरी की घटना हुई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना हेमन्त कुमार के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस ने सोमवार को आरोपी शमसाद पुत्र इनाम निवासी ग्राम गन्दराऊ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक जोड़ी पायजेब, एक चांदी की अंगूठी तथा चोरी का सामान बेचकर प्राप्त पांच हजार रुपये की नगदी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव चौहान, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार और कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।

