कैराना

भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में त्रैमासिक योग शिविर संपन्न

विद्यार्थियों को बताए योग के लाभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कैराना। भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के नियंत्रणाधीन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम्, लखनऊ की ओर से आयोजित त्रैमासिक निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। शिविर का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रवेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन तथा महेंद्र कुमार पाठक, दिनेश मिश्रा और शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। योगाचार्य नीता रानी ने पूरे प्रशिक्षण शिविर का संचालन कराया। समापन समारोह की अध्यक्षता हाजी नसीम कुरैशी एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाला प्राचीन विज्ञान है। योग तनाव को कम करने, लचीलापन बढ़ाने और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नौशाद अली ने कहा कि नियमित योगासन से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शारीरिक संतुलन में सुधार आता है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए योग को आवश्यक बताया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूर्य नमस्कार, चंद्र नमस्कार, प्रज्ञायोग एवं योगिक जीवन शैली से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। वहीं विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर एमएफ कुरैशी ने प्रतिभागियों को योग को अपनी जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य नीता रानी ने किया। समापन अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button