अमरोहा

आम के बाग में ट्यूबवेल की होद में मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
हसनपुर/अमरोहा।  अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक आम के बाग में बने ट्यूबवेल की होद में 55 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान कोतवाली नगर के मोहल्ला कायस्थान (चामुंडा रोड) निवासी 55 वर्षीय खालिद पुत्र नूरहुसैन के रूप में हुई है। बताया गया कि वह ईदगाह के पास स्थित अशरफ उर्फ सलीम के आम के बाग में सोया करता था।
मृतक के भाई राशिद ने बताया कि खालिद अत्यधिक नशे का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार रात नशे की हालत में पानी पीने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह होद में गिर गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई।
मंगलवार सुबह खालिद का शव पानी की होद में तैरता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिजनों के अनुसार खालिद के दो बच्चे हैं, जिनमें 30 वर्षीय बेटा आजम मुंबई में नाई का काम करता है, जबकि 28 वर्षीय बेटी आफरीन की शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी का निधन काफी समय पहले हो चुका है।
फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button