अमरोहा
सांसद कंवर सिंह तंवर ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के आवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर/अमरोहा। कंवर सिंह तंवर ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा के भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु त्यागी के हसनपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पूज्य पिताजी स्वर्गीय डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान सांसद ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी जी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
सांसद कंवर सिंह तंवर ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने एवं परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य आदि लोग भी उपस्थित रहे।



