बाराबंकी

रसौली में नवयुवकों ने भंडारा आयोजित किया

राहगीरों को भीषण गर्मी में पूड़ी-सब्जी और ठंडे पानी से राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवयुवकों ने एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।
भंडारे में राहगीरों को पूड़ी, सब्जी और हलवा वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की भी विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
इस भंडारे का आयोजन लाला मार्केट के मालिक लाला अजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बताया कि नवयुवकों के सहयोग से पिछले तीन वर्षों से लगातार हर वर्ष ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर यह भंडारा आयोजित किया जा रहा है।
लाला अजय श्रीवास्तव के अनुसार, यह आयोजन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने और सभी के बिगड़े काम बनाने की कामना के साथ किया जाता है। उनका मानना है कि हनुमान जी की कृपा सभी नवयुवकों पर बनी रहती है।
इस मौके पर पुनित सोनी, दिपांशु श्रीवास्तव, सत्यम सोनी, रवि मौर्य, प्रवीण मौर्य, राजेश कनौजिया, जतिन गुप्ता, नैतिक गुप्ता, आयुष गुप्ता और प्रांजुल कपिल सहित कई नवयुवक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
भंडारे के दौरान डीजे की धुन पर श्री राम के जयकारे लगाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button