शामली
नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य पड़ा धीमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
चौसाना। खोखरी नदी को पुनर्जीवित करने के लिए के चार मई से शुरू हुआ युद्वस्तरीय कार्यक्रम चौसाना विलायत अहतमाल मे धीमा पड गया। दरअसल चौसाना जदीद में 10 जेसीबी मशीनें खुदाई का काम कर रही थी। जिसमे अलग अलग विभाग सहायता कर रहे थे। लेकिन चौसाना विलायत की सीमा में सिर्फ एक ही मशीन काम कर रही है। जिससे खुदाई का काम प्रभावित हो रहा है। जनपद सहारनपुर की सीमा से लगते चौसाना जदीद से खोखरी नदी की खुदाई का कार्य जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर जारी किया था। इसके लिए प्रतिदिन 10 जेसीबी मशीनें नदी को पुनर्जीवित करने मे लगी थी। जिससे उम्मीद थी कि जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जायेगा। लेकिन जैसे ही चौसाना जदीद के रकबे की खुदाई पूरी हुई तो चौसाना विलायत मे खुदाई धीमी पड गई। अब मौके पर केवल एक जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही है। ग्राम पंचायत सचित राजीव कुमार का कहना है कि पहले तो लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभाग सहयोग करके जेसीबी भेज रहे थे लेकिन अब केवल पंचायत विभाग कार्य करा रहा है। जिस कारण कार्य धीमी गति से हो रहा है।
नदी के जलप्रवाह को रोकने पर दौडी पुलिस : चौसाना मे बीते
दो दिन पूर्व राजस्व टीम ने दो पक्षो की शिकायत पर पैमाईश की थी। जिस कारण एक पक्ष द्वारा नदी को पटरी के स्वरूप को बदला जा रहा था। लेकिन दूसरे पक्ष ने पटरी को क्षतिग्रस्त करने की शिकायत पुलिस को कर दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची। इसके बाद डीएम की शिकायत पर एसडीएम ने रात्रि पर कार्य करने पर रोक लगाते हुए, दिन मे राजस्व टीम की मौजूदगी मे कार्य करने के निर्देश दिए।
