शामली
गोकशी प्रकरण में फरार तीसरा आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला के मोहल्ला खेल में चर्चित गोकशी मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी नावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद होने का दावा किया है। इससे पहले खलील और नदीम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।