हापुड़

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में दवा के थोक विक्रेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन…

हापुड़ में आज मेडिकल स्टोर बंद...

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड़  – हापुड़ में आज ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में विरोध प्रदर्शन के कारण  मेडिकल स्टोर बंद रखे गए। शहर के सभी थोक दवा विक्रेता के मेडिकल स्टोर बंद रहे जबकि वहीं दवाओं की खुदरा / रिटेल के मेडिकल स्टोर पर बिक्री सामान्य रूप से जारी रही ।

हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) और ओसीडी यूपी के आह्वान पर इस बंद का समर्थन किया । हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री से ऑफलाइन मेडिकल स्टोर संचालकों की आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। बड़ी ऑनलाइन कंपनियों के कारण छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

हापुड़ केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डीएम कविता मीणा से मुलाकात कर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण लगाने और स्थानीय मेडिकल व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई। वहीं, दूसरी ओर हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने अपने मेडिकल स्टोर खुले रखने का निर्णय लिया । संगठन के अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने बताया कि आम लोगों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसी उद्देश्य से अपने मेडिकल स्टोर खोलने का फैसला लिया गया है ।

हालांकि विरोध प्रदर्शन और बंद के कारण शहर में दिनभर मरीज तथा उनके परिजन दवाएं लेने के लिए खुले मेडिकल स्टोर तलाशते नजर आए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button