
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लखनऊ । यूपी में नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है।
यूपी में नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। वर्तमान जिम्मेदारी के साथ ही उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक अपराध उत्तर प्रदेश की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह जय नरायन सिंह को पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक वो पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
आईपीएस ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड यूपी के साथ ही पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
आईपीएस विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी यूपी के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम यूपी, लखनऊ व पुलिस महानिदेशक यूपी 112 लखनऊ का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईपीएस आलोक सिंह को पुलिस महानिदेशक, पीएसी मुख्यालय, यूपी लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईपीएस अनुपम कुलश्रेष्ठ को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन नियुक्त किया गया है। आईपीएस डॉ. आर के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी पॉवर कारपोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह आईपीएस गीता सिंह को पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस एस के भगत को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन नियुक्त किया गया है।
आईएएस व 84 पीसीएस अफसरों के हुए थे तबादले
एक सप्ताह पहले प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस व 84 पीसीएस अफसरों के तबादले किए थे। शासन का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किए गए।



